*मिनीवाड़ा में अखंड हरिनम सप्ताह, तथा विठ्ठल-रूकमणी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा*

कोंढाली संवाददाता –
काटोल – धर्मोत्सव ग्राम मिनिवाडा में प्रतिवर्षानुरूप वसंत पंचमी के शुभ पर्व पर इस वर्ष भी 05 फरवरी से 13 फरवरी तक कोविड नियमों का पालन कर अखंड हरिनाम सप्ताह संपन्न किया जायेगा। 07 फरवरी को श्री विट्ठल रुख्मिणी, संत ज्ञानेश्वर महाराज,एवं संत तुकाराम महाराज के मुर्तीयों की प्राण प्रतिष्ठा तथा मंदीर पर कलश रोहण समारोह ह भ प गुरूवर्य बाबा शास्त्री मुखेकर एवं ह भ प गुरुवर्य सुरेश मानकर स्वामी महाराज के मंत्राचार के बाद प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। 03फरवरी को श्री क्षेत्र धापेवाडा से निकलकर 04फरवरी को धर्मोत्सव के साथ मिनिवाडा पहूंचेगी।05फरवरी से प्रातः सुबह 05बजे से रात दस बजे तक काकड़ आरती, विष्णु शास्त्र पुराण, ग्रंथराज पारायण, दोपहर में भजन कार्यक्रम, हरिपाठ,तथा रात 8 से 10 बजे तक ह भ प ज्ञानेश्वर महाराज वाघ अकोला, ह भ प भीमरावजी कोठे हिंगना, ह भ प गणेश फुलकुंटवार मुंबई,हडप सोपान महाराज कालपांडे, मुर्तीजापूर, ह भ प नामदेव महाराज चव्हाण आलंदी, ह भ प पुरुषोत्तम बवास्कर देहु, ह भ प नारायण महाराज शिंदे पुसाद, ह भ प पद्माकर महाराज देशमुख अमरावती, साथ ही 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक गोपाल काले का भव्य कीर्तन ह भ प पद्माकर महाराज देशमुख करेंगे।इस अवसर पर मृदंगाचार्य तेजस महाराज मढवी मुंबई के विषेश उपस्थिती में महाप्रसाद वितरण संपन्न किये जाने की जानकारी आयोजन समीती द्वारा दी गयी है ।
Maharashtra News Media सच की आवाज