Breaking News

*कुष्ठरोग व क्षयरोग मिटाने हेतु नरखेड़ में भव्य मैराथान सम्पन्न* *स्वास्थ विभाग व पत्रकार संघ ने किया आयोजन*

*कुष्ठरोग व क्षयरोग मिटाने हेतु नरखेड़ में भव्य मैराथान सम्पन्न*

*स्वास्थ विभाग व पत्रकार संघ ने किया आयोजन*

नरखेड तालूका प्रतिनिधी – श्रीकांत मालधुरे

नरखेड – तहसील स्वास्थ विभाग व नरखेड तहसील मराठी पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर में कृष्ठरोग, क्षयरोग बीमारी की जनजागृति के लिए भव्य मैराथान सम्पन्न हुई ।
जनजागृति मैराथान की शुरुवात नगर के पंचायत समिति कार्यालय से नागपूर जि.प.सदस्य सलिल देशमुख व शिवसेना जिल्हा प्रमुख राजू हरने के हाथों हरि झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पं.स.सभापति नीलिमा सतीश रेवतकर ,पूर्व जि. प.शिक्षा सभापति उकेश चौहान,तहसील के स्वास्थ अधिकारी विद्यानंद गायकवाड़,नरखेड़ तहसील मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष महेश मोहने, नरखेड़ के थानेदार जयपालसिंग गिरासे,नागपूर जि.प.सदस्या दीक्षा मुलताईकर बी.डी.ओ.प्रशांत मोहोड,पं.स.नरखेड़ उपसभापति स्वप्निल नागापुरे ,प.स.सदस्य महेंद्र गजभे,पत्रकार संघ के सचिव योगेश गिरडकर,श्याम नाडेकर,श्रीकांत मालधुरे, अविनाश गजभिये, चंद्रशेखर मसके,अजय बालपांडे,रमेश रेवतकर,हंसराज गिरड़कर,डॉ.किशोर ढोबले,पुरुषोत्तम थोटे,नितिन घायवट, संजय वाघे तथा पत्रकार संघ के प्रतिनिधि प्रमुखता से उपस्तित थे।
राष्ट्रीय स्वास्थ योजना के तहत कुष्ठरोग एव क्षयकरोग मिटाने हेतु प्रचार प्रसार व जनजागृति के लिए इस प्रकार के भव्य मैराथान के आयोजन का प्रयोग तहसील में पहली बार देखने को मिला जिसमे युवा छात्र से लेकर स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी से लेकर आम नागरिक, पत्रकार संघ के सदस्य प्रमुखता से समिलित होकर जनजागृति करते हुए दौड़ में शामिल हुए। उक्त अभियान के तहत यह जनजागृति करने की शुरूवात होकर समूचे तहसील के स्वास्थ उपकेंद्र के तहत इस प्रकार से जनजागृति को लेकर कार्य लगातार जारी रखने की बात स्वास्थ अधिकारी विद्यानंद गायकवाड़ ने कही। वही दौड़ के अंत मे प से कार्यालय यहां दौड़ में शामिल सभी लोगो को उपस्तित मान्यवरों के हाथों मेडल व प्रमाणपत्र देकर समानित किया गया


कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आरोग्य विभाग,नरखेड़ तथा मराठी तालुका पत्रकार संघ ने परिश्रम किया।कार्यक्रम में तहसिल के समस्त प्राथमिक आरोग्य केंद्र तथा उपकेन्द्र के डॉक्टर तथा कर्मचारि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन डॉ. किशोर ढोबले ने किया।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …