*पाच अवैध कोयला टाल पर छापा*
*1 ट्रक और 31 टन कोयला सहित कुल 11 लाख 55 हजार रुपए का मुद्देमाल बरामद*
*12 आरोपी के खिलाफ कन्हान पोलीस स्टेशन मे मामला दर्ज*
कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर
कन्हान – कन्हान क्षेत्र में कई दिनो से वेकोलि अधिकारी और कन्हान पुलिस के मेहरबानी से अवैध कोयला टाल बेखौफ होकर चल रहे है। इसे देखते हुए युवासेना के पदाधिकारी लखन यादव , लोकेश बावनकर , और समीर मेश्राम इनके सहयोग से कन्हान पुलिस और वेकोलि सुरक्षा रक्षक ने 12 मार्च की रात को अवैध कोयला टाल पर छापा मारकर 1 ट्रक किंमत 10,लाख रुपए और 31 टन कोयला किंमत 1 लाख 55 हजार रुपए ऐसा कुल मिलाकर 11 लाख 55 हजार रुपए का मुद्देमाल बरामद कर यह कारवाई की गई है।

इस मामले में गोंडेगाव सब एरिया के अधिकारी तरुण कुमार त्रिवेदी को पुछा गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया और सुत्रो के मुताबिक पता चल रहा है कि जिस खदान का माल पुलिस ने पकडा इसमे से तीन अवैध कोयला टाल गोंडेगाव खदान से डुमरी रेल्वे साईडिंग जाने वाले मार्ग पर मिला और यही कोयला तरुण कुमार त्रिवेदी के खदान गोंडेगाव से आता है इन सभी टाल तरुण कुमार त्रिवेदी के मिलीभगत से चल रहे है ऐसा संदेह व्यक्त किया जा रहा है। वही इस कारवाई मे नागपुर एरिया के जीएम आभाष चंद्र सिंह और सब एरिया कामठी के विनय कुमार ने पुलिस की मदत की। इस बडी कारवाई के बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुख्तार बागवान और कन्हान पुलिस के ठाणेदार विलास काळे इनके कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और इस के बाद अवैध कोयला टाल फिर से शुरू होंगे या बंद ही रहेंगे इस ओर नागरिको की नजर टिकी हुई है। इस प्रकरण में कन्हान पुलिस ने फिर्यादी वेकोलि अधिकारी के शिकायत पर आरोपी मिथुन मनी नडार , मनिष सिंग , विक्की यादव , कुणाल गणपत , उमेश पानतावने , मंगल सिंह , भुजंग महल्ले , बादल चवरे , आकाश चवरे और अन्य आरोपीयों पर धारा 379,34,109,14 भांदवि के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Maharashtra News Media सच की आवाज