Breaking News

*अत्याधुनिक सुविधायुक्त थाना व पोलीस कर्मीयोके निवासस्थान का उदघाटन* *राज्यके टाँप 10 मे शुमार होगा सावनेर थाना – उपमुख्यमंत्री अजीत पवार*

*अत्याधुनिक सुविधायुक्त थाना व पोलीस कर्मीयोके निवासस्थान का उदघाटन*

*राज्यके टाँप 10 मे शुमार होगा सावनेर थाना – उपमुख्यमंत्री अजीत पवार*

मुख्य संपादक किशोर ढूंढेले के साथ सावनेर संवाददाता सूरज सेलकर

सावनेरः दि.29 अप्रेल को राज्यके उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार पवार के हाथो सावनेर पोलीस थानेकी भव्य इमारत तथा सर्व सुविधायुक्त पोलीस कर्मीयोके निवासस्थान का भव्य उदघाटन संपन्न हुँआ.*

*इस अवसरपर राज्यके गु्हमंत्री दिलीप वळसे पाटील,पशुसंवर्धन,दुग्धविकास,क्रिडा व युवक कल्याणमंत्री सुनील केदार,भुतपुर्व मंत्री रमेश बंग,पोलीस महासंचालक रजनिश सेठ,महासंचालक व व्यवस्थापकीय संचालक विवेक फणसळकर,अपर पोलीस महासंचालक श्रीमती अर्चना त्यागी,विषेश पोलीस महानिरीक्षक डॉ.छेरिंग दोरजे,जिल्हापरिषद अध्यक्षा रश्मी बर्वे,उपाध्यक्षा सुमित्राताई कुंभारे आदी मान्यवरोके प्रमुख उपस्थिती मे राज्यके उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के हाथो विधिवत उदघाटन कीया गया.*


*नागपुर जीला ग्रामीण पोलीस अधिक्षक विजयकुमार मगर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कीया तथा अपने प्रास्ताविकमे पोलीस विभाग व्दारा दी जानेवाली सेव एंव सुवीधाये तथा क्राईम रेट कम करणे के साथही अपराधीयोको कडी सजा दिलाये जानेके बढते प्रमाणोकी जानकारी दी.*
*वही क्षेत्रके विधायक तथा मंत्री सुनील केदार ने अपने संबोधनमे कहा की यह मेरे कार्यक्षेत्रके लीये गर्व का पल है.एक अत्याधुनिक प्रशस्त पोलीस थाना साथ ही पोलीस कर्मीयोके लीये सर्व सुविधायुक्त बहुमंजीला निवासस्थान का आज लोकार्पण मा.उपमुख्यमंत्री अजीत दादा तथा गु्हमंत्री दिलीप वळसे पाटील व मान्यवरोकी उपस्थितीमे संपन्न हुँआ.पोलिस विभाग बगैर तनावके कैसे कार्य करे,उनके कामोमे राजनैतिक हस्तक्षेप ना हो,जाती,धर्मके नामपर राजनीती कर समाजीक व्देष फैलाने वालोसे सतर्कता,तथा क्षेत्र मे शांती का वातावरण बनाये रखनेमे पोलीस विभाग को हर संभव मदत का आश्वासन दीया तथा ईसी परिसरमे एक कम्युनिटी हाँल तथा कोच्छी बँरेज के बचे कामोको शिध्र पुरा करणे हेतू सहायताकी माँग की.*

*वही राज्यके गु्हमंत्री दिलीप वळसे पाटील ने अपने अध्यक्षीय संबोधनमे कहा की कीसीभी राज्यके सुरक्षा व शांती का दाईत्व हमारे पोलीस विभागपर होता है.वे दिनरात अपने कर्तव्योका निर्वाह पुरी जवाबदारीसे करते है.उन्हे और उनके परिवारको सुविधाये उपलब्ध कराणा हमारा कर्तव्य है.आगामी समयमे स्वतंत्रताके 75 वर्षके उपलक्षमे राज्यके अन्य 75 पोलीस थानोको ईसी तरहसे सर्व सुविधा युक्त बनानेका मानस व्यक्त कर सावनेर थाना क्षेत्रके कम्युनीटी हाँल को मंजुरी प्रदान की.वही उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पाटील ने अपने संबोधनमे कहा की सावनेर क्षेत्र सर्वधर्मसमभाव का प्रतीक है.एकतामे अनेता यहाकी विषेशतः है.अनेक थोर संत महात्माओकी चरणधुलीसे पावन ईस क्षेत्रमे सुनील केदार जैसा सच्चा लोकप्रतिनिधी जो हमेशाही अपने क्षेत्रके विकासकी कल्पना कर उसे साकार करणेमे लगा रहता है.यह सहकार महर्षी स्व.बाबासाहेब केदार के दुरदृष्टी महत्वाकांक्षाओसे लबरेज क्षेत्र है.और मेरा सौभाग्य है की मुझेभी उनके साथ काम करणेका अवसर प्राप्त हुआँ.साथ ही उन्होने कहाकी विरोधीयो को राज्य सरकार के विकासकार्य,राज्यमे शांती तथा सुव्यवस्था हजम नही होरही ईसलीये कोई भोंगा बजा रहा है.तो कोई पोंगा बजा रहा है. ईन सभीसे सरकार पर कोई असर नही होने वाला “ये पब्लिक है,सब जानती है.ऐसे विचार व्यक्त कर विरोधीयोको चुटकीया भी ली*

*ईस अवसर पर सावनेर उपविभागीय अधिकारी अतुल म्हेत्रे,तहसीलदार प्रताप वाघमारे,उपविभागीय पोलीस अधिकारी अजय चांदखेडे,ठाणेदार मारुती मुळूक,भुतपुर्व जिल्हापरिषद उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे,शहर काँग्रेस कमेटीके अध्यक्ष पवन जैस्वाल,युवा समाजसेवी मनोज बसवास,पंचायत समिती सदस्य गोविंदा ठाकरे,राहुल तीवारी आदी प्रमुख रुपसे उपस्थित थे*

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …