*असंगठित मज़दूर कामगार सभा ने शिविर का आयोजन कर महाराष्ट्र व मजदूर दिवस मनाया*
*शिवकुमार यादव द्वारा उद्घाटित शिविर का कई नागरिकों ने उठाया लाभ*
कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर
कन्हान – 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस एवं महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर असंगठित मज़दूर कामगार सभा (एच.एम.एस.) ने आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुँचाने हेतु भव्य नागरिक शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर का उद्घाटन कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड सदस्य, भारत सरकार माननीय शिवकुमार यादव के शुभकरकामलों द्वारा किया गया। शिविर में श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या योजना, मातृत्व वंदना, IPPB बैंक एकाउंट (झीरो बैलेंस), आधार कार्ड, बाल आधार, पैन कार्ड आदि बनाये गए एवं उनके बारे में जानकारी दी गई। मज़दूर दिवस एवं महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर नगर को सेवा प्रदान करने वाले सफाई कर्मचारी , शिक्षक , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जल प्रदाय करने वालों को प्रमाण पत्र , मैडल एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। नगर में आयोजित इस शिविर का सैकड़ों नागरिकों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर बंडू तगड़े , साबिर सिद्दीक़ी , कन्हान नप नगरसेविका मोनिका पौनिकर , चौकसे गुरुजी , गजराज देविया , ग्राम पंचायत सदस्य साकिर सिद्दीक़ी , विमल त्रिपाठी , प्रदीप यादव , उदयभान यादव , जावेद खान , दुर्गेश यादव , सागर यादव , सोमनाथ चौहान , अंकित यादव आदि नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफलता के लिए वीर सिंह , लोकेश बवानकर , राज धरोड , अजय चौहान , कुशल पोटभरे , समीर मेश्रम , गोलूपिल्ले , विशाल चाफले ,यासीन सिद्दीक़ी ,आज़ाद कनोजिया , शुभम कनोजिया , शाहबाज़ खान , हेमंत वैद्य , चेतन वैद्य , विवेक डेंगे , हर्शल वैद्य , गौरव अरोरा सह आदि ने सहयोग किया।
Maharashtra News Media सच की आवाज