Breaking News

*बाबा लश्करशाह शहीद.र.अ.दर्गा खापा नये समीती का विरोध* *नयी समीती खापा शहरकी समुची मुस्लिम जमात व्दारा स्थापना की मांग*

*बाबा लश्करशाह शहीद.र.अ.दर्गा खापा नये समीती का विरोध*

*नयी समीती खापा शहरकी समुची मुस्लिम जमात व्दारा स्थापना की मांग*

मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले के साथ सावनेर प्रतिनिधि सूरज सेलकर

सावनेरः तहसील ही नही समुचे विदर्भके लीये सर्वधर्मसमभाव का प्रतीक “खापा शहरके कन्हान नदीके तटपर स्थीत “हजरत बाबा लश्करशाह शहीद”तथा वहा स्थित मश्जीद एंव कब्रस्थान पर खापा शहर ही नही अपीतू आसपडोस के गावोके मुस्लिम बांधवोके साथ ही बडे पैमानेपर हिंदू भाई भी ईजारत करणे पहुच अपनी मुरादे पाते है.पीछली अनेको पीढीयोसे हिन्दू मुस्लिम भाईचारेका प्रतिक बनी ईस दर्गाह की देखरेख दोनो समाज मीलकर सौहार्दके वातावरणमे हर त्योहार खुशी खुशी मीलजुलकर मनाते थे.*


*कींतू पीछले कुछ दिनोसे खापा शहरके एक्का दुक्का मुस्लिम भाईयोके साथ नागपुर तथा खापरखेडा आदी स्थानोके कुछ मुस्लिम भाईयोने अपनी अलग समीती बनाकर उसे वफ्फ बोर्ड नागपुर तथा औंरगाबादमे पंजीकु्त कराकर उक्त दरगाह पर अपना कब्जा जमाने लगे.और दरगाह पर मुस्लिम भाईयोके होणेवाले सभी आयोजनोपर अटकले लगाकर अपना अधिकार स्थापित करणे लगे.तथा वहा हर छोटेमोठटे आयोजनो हेतू मोटी रकम के साथ ही वाहन पार्किंग के नामपर वसुलीका कार्य कर रहे है. जीसका विरोध खापा शहरकी मुस्लिम जमात ने करणे पर मामला बीघडता जा रहा है.जीसमे स्थानिक प्रशासनने जल्द ही कोई हल नही नीकाला तो स्थीती हदसे बाहर जाते देर नही लगेगी*

*उक्त मामले मे सावनेर तहसील के तहसीलदार प्रताप वाघमारे व्दारा पहल कर दोनो पक्षोकी सुलह करा कर रमजान इद की नमाज शांतीपुर्ण तरहसे संपन्न कराई.तथा मामले मे फसे पेचो पर आगामी दीनोमे ईस समस्याका हल निकालने के प्रयास जारी रहेंगे.रमजान ईदके नमाजके वक्त शांती व व्यवस्था बनी रहे ईसलीये नायब तहसीलदार विजय कोहळे,नाझर जयसिंग राठोर,खापा पोलीस स्टेशनके ठाणेदार अजय मानकर आदीकी प्रमुख उपस्थिती रही*

*रमजान ईद की नमाजके बाद नमाज अता करणे आये समुचे मुस्लिम भाईयोने हमारे स्थानिक संवाददाताओसे बात करते हुये वफ्फ बोर्डके नामपर बाबा लश्करशाह की दर्गापर अपना कब्जा जमानेको उतारू नये समीतीको सीरेसे नाकरते हुये.बाबा लश्करशाह दरगाह समीती का निर्माण सर्वधर्मसमभाव के प्रतीक नुसार खापा शहरके स्थानिक मुस्लिम भाईयो द्वारा ही सर्वसंमतीसे गठीत कर उन्हेही सुचारु रुपसे दरगाह का कामकाज सम्हालने दीये जानेकी मांग एक स्वरमे की*

*आपसी विवादमे लटका विकास कार्य*

*क्षेत्रके विधायक तथा राज्यके पशुसंवर्धन,दुग्धविकास,क्रीडा व युवक कल्याणमंत्री सुनील बाबू केदार के प्रयासोसे हजरत बाबा लश्करशाह दर्गाहके विकास,नुतनीकरण तथा सौंदर्यकरण हेतू करिब 2 करोड 10 लाख रुपये का निधी आवंटीत कीया गया है लेकीन खापा मुस्लिम जमात व शहरवासीयो व्दारा गठीत पुर्व समीती तथा हाल फीलहाल वफ्फ बोर्डके नामपर बनी नयी समीती के आपसी कलह व मालकाना हक जताने के चक्करमे सर्वधर्म समभावके प्रतीक बने उक्त स्थानका विकास कार्य ठंडे बस्तेमे पडा है.*


*बता दे की अगर उक्त स्थानका विकासकार्य तथा सौंदर्यकरण हो जाता है तो शहरके करीब दौ सौ से ज्यादे युवाओको रोजगार उपलब्ध हो सकता है.खापा शहरके सभी समाज बांधवो व्दारा उक्त मामले को यथा शिध्र निपटानेकी मांग प्रशासन तथा संबंधित विभागोसे की है.*


*ईस अवसरपर खापा मुस्लिम जमात के मौलाना,शेख अश्पाक भाई,युनुस कुरेशी,मुश्ताक सुभेदार,प्यारु शेख,मस्तान कुरेशी,रफीक छल्लू शेख,मोहसीन पठाण,रुमान शेख,सईद कुरेशी,मकसुद महाजन,हारुन शेख,मुश्ताक कुरेशी,आश्चर्यक हबीब शेख,असलम कुरेशी,अफसर शेख सहीत सभी समाज बांधव उपस्थित थे*

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …