*कम पडे हितज्योती फाऊंडेशन के प्रयास*
*नही बचा पाये इंद्रदेव के प्राण*
सावनेरः शहरकी सामाजिक संस्था हितज्योती फाऊंडेशन व्दारा तत्परता दिखाने पर भी बेसहारा अवस्थामे सडकके कीनारे पडे युवक की जान बचाने हेतू कीये गये प्रयत्न आखीर वीफल हुये*
*प्राप्त जानकारी के अनुसार हितज्योती फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष तथा समाज सेवी हितेश बंन्सोड को फोन पर सुचना मीली की सावनेर नागपुर रोडपर स्थीत हेल्थ युनिट के सामने एक युवक पडा है.जानकारी प्राप्त होतेही हितेश बंन्सोड अपने सहयोगीयोके साथ घटनास्थल पहुचते है और देखते है की उक्त युवककी सासे चल रही है तो उसे उठाकर फौरन प्राथमिक स्वास्थ प्रशिक्षण केन्द्र सावनेर लेजाकर पहले उसपर ईलाज शुरु करवाकर उक्त घटना की जानकारी सावनेर पोलीस को देकर मानवताका परिचय देते है.घटनाकी सुचना प्राप्त होते ही थानेदार मारुती मुळूक स्वास्थ केन्द्र पहुचकर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास करते है*

*युवक के पास पडे बँगमे कुछ कपडे,बच्चोके खीलौंने तथा युवक का आधारकार्ड प्राप्त होते ही युवक की पहचान इंद्रदेव फागोजी दडमल मु.कोसंबी पो.नवेगाव हुंडेश्वरी त.नागभीड जी.चंद्रपूर के रुपमे होनेपर तुरंत उक्त घटना की सुचना नागभीड पोलीस को देकर उसके परीवारसे संपर्क कर स्थीती बताकर उन्हे तुरंत बुलाया जाता है.*
*तबतक प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के चिकित्सको व्दारा जारी प्राथमिक ईलाज को कीसीभी प्रकारका प्रतीसाद न देता दिखाई देनेपर उसे तुरंत नागपुर मेडिकल हाँस्पीटल रवाना करणेकी सलाह देते ही थानेदार मारुती मुळूक की विनंती पर हितज्योती फाऊंडेशन के हितेश बंन्सोड अपने सहयोगीयोके साथ इंद्रदेव को लेकर नागपुर मेडिकल रवाना होकर इंद्रदेवकी गंभीर हालत देख उसे तुरंत मेडिसीन वार्डमे भर्ती कर उसका ईलाज शुरु करते है.इस बीच सावनेर पोलीस व्दारा युवक के परिवारको नागपुर मेडिकल पहुँचने की सुचना नागभीड पोलीस को दी जाती है.नागभीड पोलीसमे कार्यरत पोलीस कर्मी नीतीन डाखोळे स्वयः युवकके परीजनोके पास पहुचकर उन्हे नागपुर रवाना कर पोलीलवाले भी इंन्सान होते है का परीचय देते है*

*इधर गंभीर युवक इंद्रदेवपर मेडिकल हाँस्पीटल के मेडिसीन वार्ड मे गहन ईलाज के दौरान ही सुबह तडके 5-00 बजेके करीब इंद्रदेवके निधनकी खबर हितज्योती फाऊंडेशन के पदाधिकारीयोको प्राप्त होणेपर उनका मन खीन्न हो जाता है और बस अनायस “आपले प्रयत्न कुठेतरी कमी पडले” की टीस उभरकर आती है.*

*मु्तक के परिवारसे प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रदेव यह रेमंड बोरगाव स्थीत सुरुची कंपनीमे काम करता था तथा शनिवारको अपने घर जानेके उद्देशसे रेमंड बोरगाव से सावनेर पहुचा था देर रात होणेसे उसे नागपुर हेतू साधन ना मीला हो ऐसेमे वह रात गुजारनेके लीये उक्त स्थानपर आराम कर रहा हो.ऐसे मे उसकी तबीयत खराब होना,बेहोश होकर उक्त स्थानपर पडे होना,नागरिकोका शराबी समझकर नजरअंदाज करणा आदी कई करण या अनबुझे सवाल मु्तक अपने पीछे छोड गया वही मानवता तथा समाजसेवी का दाईत्व निभाने वाले हितज्योती फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हितेश बंन्सोड तथा उनके सहयोगी,थानेदार मारुती मुळूक,हितज्योती फाऊंडेशन की नागभीड सदस्या कु.प्रणाली पंचभाई,नागभीड पोलीस के नितीन डाखोळे,मेडिकल हाँस्पीटल नागपुर के योगेश नासरे,आकाश कुंभलकर,प्राथमिक स्वास्थ प्रशिक्षण केन्द्र सावनेर आदीके संयुक्तीक प्रयासोसे इंद्रदेव की जान बचाने हेतूसे कीये गये प्रयासोकी जीतनी सराहना की जाय उतनी कम है*
Maharashtra News Media सच की आवाज