Breaking News

*प्रवाहित बीजली तार के करंट से बैल मृत्यु ; किसान बाल-बाल बचा*

*प्रवाहित बीजली तार के करंट से बैल मृत्यु ; किसान बाल-बाल बचा*

कोंढाली संवाददाता –
काटोल – तहसील के कचारी सांवगा गांव के किसान वामन रामाजी सोनवने 25जुन के सुबह नव बजे अपने बैल गाडी के साथ डोमदेव पगडंडी से खेत पर जा रहे थे। 25जुन के देर रात तेज तूफान के चलते डोमदेव पगडंडी (पांधन)पर बीजली के जीवीत तार टूटे हुए पडे थे। किसान अपने बैल गाडी के साथ खेत जाते समय यहां पगडंडी पर गिरे बीजली के तार पर बैल गाडी को जोते गये बैल का पांव बीजली के तार पर पडते ही निचे पडे बीजली के जीवीत तार मे प्रवाहित बीजली के करंट से एक बैल की घटना स्थल पर ही मृत्यू हुई । यह घटना किसान के ध्यान में आते ही किसान बैलगाडी से निचे कुदा तथा समिपस्थ बीजली के डी पी के घोडे को गीराने से दुसरा बैल बच तो गया लेकिन वह बैल घायल हुआ है। इस घटना की जानकारी रिधोरा के पं स सर्कल सदस्य संजय डांगोरे ने कोंढाली पुलीस स्टेशन तथा कचारी सावंगा के बीजली उपकेंद्र के अधिकारी , पशु डाक्टर, पटवारी, तथा संबधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। घटना की जानकारी कोंढाली पुलीस स्टेशन को मिलते ही ए एस आय भोजराज तांदुळकर ना पो शि सुनील मोरे , बीजली विभाग के उपविभागीय बीजली अधिकारी प्रणव कुरेवार पशुवैद्यकिय अधिकारी डाक्टर फाटे, तथा संबधित विभाग के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे तथा घटना स्थल पंचनामा किया। इस घटना में एक बैल की मृत्यु तथा दुसरा बैल घायल होने के लिये बीजली विभाग जबाबदार होने से, अत:बीजली विभाग द्वारा किसान को मृत्यू बैल का मुआवजा तथा घायल बैल के ईलाज का खर्च बीजली विभाग द्वारा दिये जाने की मांग स्थानिय किसान राष्ट्रपाल पाटील,निलेश दुबे,किरन भोयर, प्रफूल उमप, आदी किसानों ने की है।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …