Breaking News

*सोयाबीन पर खोड किडा! संतरे के बागानों में फल गलन प्रादुर्भाव* *क्या करें तो!क्या करे किसान!*

*सोयाबीन पर खोड किडा! संतरे के बागानों में फल गलन प्रादुर्भाव*

*क्या करें तो!क्या करे किसान!*

कोंढाली  संवाददाता
काटोल-  तहसील में सोयाबीन और संतरा-मसांबी उत्पादक किसान प्राकृतिक मार झेल रहें हैं।
काटोल तहसील के कोंढाली क्षेत्र में सोयाबीन उत्पादक किसानों सोयाबीन की फसल पर खोड ईल्ली (किडा) कीट का प्रदुर्भाव है। इसे किटक हमले के तहत बताया गया है। वहीं संतरे एवं मोसंबी उत्पादक किसानों के बागानों में फलों के फलगलन से संतरा मोसंबी बागान के किसान फलगलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस आपदाओं को लेकर किसानों के शिक़ायत पर काटोल तालुका कृषि अधिकारी सुरेश कन्नाके के साथ पंजाबराव कृषी विश्व विद्यालय अकोला द्वारा संचालित प्रादेशिक फल संशोधन केंद्र वंडली काटोल कीटविज्ञानी डॉ। प्रदीप दावने तथा उनके सहयोगियों ने काटोल तालुका के कोंढाली, शिरमी, सोनेगांव, खैरी, बोरगांव, तरोडा, मसोद, धुरखेड़ा के साथ साथ कई अन्य गांवों में सोयाबीन किसानों के खेतों फसल निरिक्षण का दौरा किया इस प्रात्यक्षिक निरीक्षण के दौरान,शिरमी के किसान संजय नाथ्थूजी राऊत के खेतों की सोयाबीन फसल का निरिक्षण किया । जिसमें तहसील
कृषि अधिकारी तथा कीट विज्ञानियों ने बताया कि सोयाबीन के पौधों के तने में नये प्राचार्य के कोड ईल्ली प्रकोप नजर आया है। जो की प्राथमिक रूप में फिलहाल (20 से 25 प्रतिशत नजर आ रहा है) है। इसे नियंत्रण में रखनें के लिये कीटनाशक औषधियों के छिड़काव के विषय पर उपस्थीत किसानों को जानकारी दी।.


इसी प्रकार संतरा-मौसंम्बी के बागानों में बड़े पैमाने पर फलों के गिरने की शिकायत की जाँच के लिये तहसील के मेंडकी, दिग्रस,, खुटांम्बा, गोंडी मोहगाँव क्षेत्रों के बागों का निरीक्षण किया गया, तो बड़े पैमाने पर फलों की गलन नजर आयी। फलगलन को रोकने के लिए डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय अकोला के कीट विज्ञानी डाॅ. प्रदिप दवने द्वारा आवश्यक कीटनाशक के छिडकाव के लिये जानकारी दी, तथा बागों में जमा पानी की निकासी के संबंध में घरतवाड़ा की महिला किसान विमलताई बाविस्कर ने मौसम्बी के बाग में पहुंचकर फलों के गलन का निरीक्षण कर उपस्थित किसानों को इसकी जानकारी दी।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …