Breaking News

*रेती चोर सरगना गीरीश फलके पकडा गया*

*रेती चोर सरगना गीरीश फलके पकडा गया*

सावनेरः पीछले अनेक वर्षोसे कन्हान नदीके विभिन्न घाटोसे रेती चुराकर करोडोकी बेनामी संपत्ती बनाकर सरकारके राजस्व की लुट करणेवाला कुख्यात रेती तस्करीका सरगना गीरीश फलके आखीर चोरीकी रेती अवैधरुपसे परिवहन करते पकडा गया.

*सावनेर तहसीलके राजस्व विभाग अंतर्गत आनेवाले कन्हान नदीके विभिन्न घाटोसे हो रही रेती चोरी तथा अवैध परिवहन के खीलाफ जिल्हाधिकारी नागपुर तथा सावनेर उपविभागीय अधिकारी अतुल म्हेत्रेके दिशानिर्देशो नुसार सावनेर तहसीलदार प्रताप वाघमारे ने एक गस्तीदल बनाकर अवैधरुपसे रेती चोरी तथा परिवहन करनेवालोपर नियमिततासे कारवाई की जारही है जीससे रेती चोर तथा रेत माफीयाँओमे दहशतका वातावरण निर्माण है.वही रोजाना हो रही कारवाईके चलते तहसील कार्यालय परिसर तथा आसपास के थानोमे अवैद्यरुपसे रेती तथा गौण खनिज का परिवहन करणेवाले दर्जनो वहानोकी कतारे लगने लगी है.


*दि.23 अगस्त को नायब तहसीलदार विजय कोहळे को प्राप्त गुप्त सुचनाके आधारपर सावनेर खापा मार्गपर स्थीत कोदेगाव क्षेत्रमे रेती तस्करीका सरगना गीरीश फलके अपने ट्रक क्र.एमएच 40 वाय 3995 मे अवैधरुपसे चोरीकी रेती परिवहन करता रंगे हाथ पकडा़ गया.जीसपर कारवाई करते हुँये नायब तहसीलदार विजय कोहळे ने उक्त वाहन की जाँच कर उसे तहसील कार्यालय लाकर आगेकी कारवाई तहसीलदार प्रताप वाघमारे के मार्गदर्शनमे की जारही है*


*प्राप्त विश्वस्त जानकारी के अनुसार रेती चोरीके सरगना गीरीश फलके का उक्त वाहन इससे पहलेभी दो बार रेती चोरी करते हुँये पकडा जाने की तथा उसपर बाँड् होनेके बाद भी अपने रसुख तथा मांडवली कर फीरसे वाहन रेती चोरीमे दिनरात लगे रहता है.जबकी एकबार बाँड् लगने पर उक्त वाहन रेती परिवहनके उपयोगमे लाया नही जासकता तथा दुसरी बार पकडे जानेपर उसे सरकार जमा कर उसका लिलाव करणेके कडे प्रावधान होनेके बाद भी बारबार रेती चोरीमे पकडे गये वाहन कैसे छुट जाते है यह भी जाँचका विषय है.वही सावनेर तहसील तथा उपविभागीय अधिकारी कार्यालयके ढुलमुल कारवाईयोके चलते रेती चोरोके हौसले इतने बुलंद हो चले है की वे बेखौफ रेती घाटोपर खुदकी पोकलेन मशीने लगाकर अवैधरुपसे रेती चोरीको खुलेआम अंजाम दे रहे है*


*रेती तस्करीका सरगना बन बैठे गीरीश फलके के पासभी पोकलेन मशीन तथा दर्जनो ट्रक होने तथा दबंगीरीसे कीसीभी घाटपर घुसकर पोकलेन मशीन व्दारा रोजाना पचीसो ट्रक रेती चोरी कर करोडोकी माया बना रहा है.अवैधरुपसे रेती चोरी के व्यवसायसे कमाये उक्त बेनामी संपत्ती की जाँच करणेकी मांग उठने लगी है.साथ ही रेती चोरीमे लीप्त रेती माफीयाँओपर कडी कारवाई की मांग पर्यावरण प्रेमीयो व्दारा की जारही है वही दि.23 अगस्त को हुयी उक्त कारवाई मे नायब तहसीलदार विजय कोहळे,पटवारी ललित बसवार,कोतवाल बागडे आदीने भाग लीया*

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …