Breaking News

*धारदार हथियार से वार कर महिला की हत्या*

*धारदार हथियार से वार कर महिला की हत्या*


सावनेरः तहसील के खापा थानांर्गत बड़ेगांव सर्कल के आदिवासी बहुल ग्राम सूरेवाणी में शुक्रवार की दोपहर खेत में काम कर रही 36 वर्षीय महिला के सिर पर आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर जख्मी कर फरार हो गए. खबर मिलते ही खापा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को मेयो अस्पताल पहुंचाया. उपचार के दौरान महिला की रविवार को मौत हो गई. मृतक शोभा अशोक कराडे सुरेवाणी निवासी है. इस दरमियान पुलिस के हाथ आरोपी दिनेश उर्फ आबू उईके (21) सुरेवाणी मे लगा है. जिसे हिरासत में लिया गया. वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है.* *खापा पोलीस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला शोभा शुक्रवार की दोपहर में अपने खेत में काम कर रही थी. इस बीच आरोपी दिनेश उईके अपने साथियों के साथ महिला के पास जाकर वाद-विवाद करने लगा. बात बढ़ती देख कर आरोपियों ने महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार कर फरार हो गये.

घटना की गंभीरता को लेकर सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक नागपुर ग्रामीण विशाल आनंद शिंगोरी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी नागेश जाधव (प्रभारी) ने खापा थाने में आकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. थानेदार अजय मानकर आगे की कार्रवाई कर रहे है. गौरतलब रहे कि मृतिका का पति अशोक कराडे बाध की हत्या के जुर्म में सेंट्रल जेल में बंद है और मृतका अपने पति की जमानत के लिए प्रयासरत थी.*

*सुत्रोसे प्राप्त जानकारी के अनुसार मु्तक महिला के साथ सामुहिक अनैतिक कार्य होणे की चर्चा दबी आवाज मे हो रही है*

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …