Breaking News

*सोशल मीडिया ने दिलाया खोया बैल*

*सोशल मीडिया ने दिलाया खोया बैल*

सावनेर ः आयेदीन सोशल मीडियाके दुरुपयोग की अनेक खबरे प्रकाशित होती है.लेकीन सोशल मीडियाका सतउपयोग भी हो सकता है ईसका ऐसाही मामला सावनेर मे उजागर हुँआँ.


*10/1/2023 को नामदेव राउत निवासी वाघोड़ा का लगभग 70 हजार रुपये कीमतका बैल खो गया, काफी तलाश के बाद भी मालिक का पता नहीं चला और परिवार के सभी लोग चिंतित हो गए।खोये बैलको खोजनेके लीये गाव गाव की खाक छानी लेकीन असफलता ही हाथ आयी*


*उक्त घटनाकी जानकारी समाजसेवी तथा हितज्योती फाऊंडेशन के हितेश बंन्सोड को लगते ही उन्होने उक्त बैलका वीडियो स्टेटस अपलोड किया कुछ समय बाद हेटी ग्रामके पोलीस पाटील अखिलेश गहरवार ने वाट्सएप स्टेटस देखा और हितेश को बताया कि हेटी गांव में आपके व्दारा सोशल मीडिया पर डाला गया बैल है।तो उन्होने तुरंत नामदेव राऊत से संपर्क किया और ग्राम हेटी रवाना हुये उक्त बैलको खेत मालिक ने खेत में बांधकर रखा पाया। अपने मालीक की आहाट पाकर बैल छटपटाने लगा और जब बैल को छोड़ा गया तो वह सीधे अपने मूल मालिक के पास खड़ा हो गया।तथा हितेश बंन्सोड के छोटेसे मदतसे कीसान नामदेव राऊत को पीछले पाच दिनोसे खोया बैल मील गया। नामदेव राउत ने पुलिस पाटिल और सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड़ को धन्यवाद देकर भीगी आँखोसे आभार व्यक्त कीया।*

Check Also

*संडे आँन सायकल ला उत्सफुर्त प्रतिसाद*

🔊 Listen to this *संडे आँन सायकल ला उत्सफुर्त प्रतिसाद* मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले …