Breaking News

*सारस्वत सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया*

*सारस्वत सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया*

सावनेरः सारस्वत सेंट्रल पब्लिक स्कूल, अजानी सावनेर में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*
*प्रा.साहेबराव विरखरे, योगेश्वर सिंह , राजू देशमुख, प्रो. किशोर चांदुरकर सर, डाॅ. विजयजी धोटे, अँँड्. रामजी धोटे, इंजीनियर शशिकांतजी डांगरे, शफीकजी शेख, बाबाजी बुरहान,सुधीर चौधरी एवं अन्य गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित थे।*


*विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिमला सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य, देशभक्ति गीत, योग एवं अन्य व्यायाम किये गये। इसके अलावा विद्यार्थियों के लेखन कौशल के विकास हेतु *वार्षिक हस्तलिखित अंक का प्रकाशन भी इस अवसर पर किया गया। नन्हें विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।*


*स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीचिंग स्टाफ और अन्य गैर-शिक्षण स्टाफ सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया। इस प्रकार यह समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।*

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …