*शार्ट सर्कीट से लगी आग*

*दुकनमे रखे कम्प्युटर सहीत सारा सामन जलकर राख ; करिब 15 लाख का नुकसान*
सावनेर: शहर के अवधुतवाड़ी अरविंद सहकारी बैंक के बगल में स्थित देवश्री सेल्स नामक दुकान में 6 जून को शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई और उसमें रखी 15 लाख रुपए की सामग्री जलकर राख हो गई।

*प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंचपुरा .सावनेर निवासी प्रशांत गिरी 6 जून की रात 10 बजे अपनी देवश्री सेल्स नामक दुकान को हमेशा की तरह बंद कर घर चले गए। रात करीब 2 बजे प्रशांत गिरी को दुकान के बगल वाले मकान के मालिक का फोन आया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है और कुछ जल रहा है। गिरी तुरंत दुकान की चाबी लेकर दुकान पर गए तो देखा कि आग ने भयंकर रूप ले लिया था। पूर्व नगरसेवक व सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश पटे ने तुरंत नप से फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिससे आग पर जल्द काबू पा लिया गया। लेकिन दुकान में रखी सारी सामग्री जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग बगल की दुकान तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया।

दुकान मालिक प्रशांत गिरी से भी जब बात की गई तो उन्होंने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। लेकिन यह नुकसान मेरे लिए बहुत बड़ा सदमा है। इससे उबरने के लिए हमें फिर से शुरुआत करनी होगी और यह इतना आसान नहीं है, प्रशांत गिरी ने इस समय अपनी राय रखी।*
Maharashtra News Media सच की आवाज