*स्कूली छात्राओं के लिए मासिक धर्म एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम*

सावनेर –इंडियन मेडिकल असोसिएशन की सावनेर शाखा द्वारा मासिक धर्म संबंधी समस्याओं, स्वच्छता और मानसूनी बीमारियों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

*जवाहर कन्या विद्यालय, सावनेर में डॉ. ज्योत्सना धोटे और डॉ. स्मिता भूड़े ने छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी समस्याओं, स्वच्छता संबंधी देखभाल के साथ-साथ स्वस्थ आदतों के बारे में बताया। इसी विद्यालय में डॉ. नीलेश कुंभारे ने मानसूनी बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।*

*भालेराव विद्यालय में डॉ. संगीता जैन ने मासिक धर्म संबंधी समस्याओं, स्वच्छता और छात्राओं एवं अभिभावकों की शंकाओं पर एक संवादात्मक सत्र आयोजित कर मार्गदर्शन कीया।*
*यह कार्यक्रम आईएमए सावनेर शाखा के अध्यक्ष डॉ. परेश ज़ोपे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आईएमए सचिव डॉ. प्रवीण चव्हाण ने कार्यक्रम का संचालन किया। दोनों विद्यालयों के सभी प्राध्यापक और छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। चिकित्सकों ने छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा की।*
Maharashtra News Media सच की आवाज