Breaking News

*एनटीपीसी मौदा मे राजभाषा कार्यान्वयन समितीची बैठक का आयोजन*

*एनटीपीसी मौदा मे राजभाषा कार्यान्वयन समितीची बैठक का आयोजन*

उपजिल्हा प्रतिनिधी तुकाराम लुटे

मौदा : एनटीपीसी मौदा मे राजभाषा हिंदी को बढावा देने के उद्देश्य से दिनांक 23 जून 2020 को राजभाषा कार्यान्वयन समिती की बैठक का आयोजन किया गया| जिसकी अध्यक्षता सयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री. दिलीप कुमार ने कीया|

बैठक के प्रारंभ मे अप्पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री. कन्हैया दास ने अध्यक्ष महोदय व समिति के सदस्य का अभिनंदन किया| हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशोपर प्रकाश डाला| उन्होंने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम मे कार्यरत कर्मचारी होने के नाते हिंदी में काम करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है| तदोपरांत बिंदूवार हिंदी के विकास के लिये चर्चा की गई| जिसमे हिंदी पत्राचार में वृद्धि धारा 3(3) का अनुपालन हिंदी प्रशिक्षण आधी विषय मुख्य थे| बैठक के दौरान अध्यक्ष महोदय वर्ष 2019-20 मे हिंदी मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और विभागो को परियोजना स्तरीय राजभाषा प्रधान करने की स्विकृती सहर्ष प्रधान की.

श्री. दिलीप कुमार मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी मौदा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हिंदी देश की एकता की कडी है, हिंदी मे हम सभी को स्वेच्छा से काम करना है| तथा इसके लिए दुसरो को भी प्रेरित करना है| अध्यक्ष महोदय ने समिति के सदस्यो से हिंदी की प्रगती के लिये भी मांगे है| महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री. ए.वी राव ने कहा की, आज देश मे हिंदी का वातावरण है| हिंदी तर राज्यो मे हिंदी के विकास के लिये सेतु पाठ्यक्रम (ब्रिज कोर्स) कराया जाता है| सभी सदस्यो ने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए सुझाव दिया तथा इसकी प्रगती के लिए अपने वचनबद्धता व्यक्त की है|

बैठक के दौरान सामाजिक दुरी का पुरी तरह पालन किया गया था| तथा सभी सदस्य बैठक के समय मुख आवरण (फेस मास्क) धारण कीए थे| राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव श्री. राजकुमार प्रजापतीने अध्यक्ष महोदय व समिति के सदस्यो के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा की हिंदी के संवर्धन के प्रति राजभाषा अनुभाग मदत के लीये सदैव तत्पर है| राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक राजभाषा प्रगती के संकल्प के साथ संपन्न हुई|

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …