Breaking News

*मनसर में मिला पहिला कोरोना पॉजिटिव*

*मनसर में मिला पहिला कोरोना पॉजिटिव*

रामटेक संवाददाता ललित कनोजे

रामटेकनागपूर जिल्हे के मनसंर में कोरोना का पॉजिटिव पेशेंट मिलने से मनसंर में नागरिको में भय का वातावरण बन गया। मनसंर के प्रभाग 5 में एक 60 वर्षीय वृद्ध की तबियत खराब होने से परिजनों ने उन्हें मनसंर के प्राथमिक आरोग्य केंद्र में लेकर गए जहा उनहे नागपुर मेडिकल में रेफर किया गया। उन्हें मेडिकल नागपुर में भर्ती किया गया था। इस समय उनके गले का स्वाब ले कर नमूना कोविड 19 की टेस्ट के लिए भेजा गया था। जिसके बाद आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन ने मनसंर के प्रभाग 5 का उन्हके घर के पास का एरिया सील की किया। इसी के साथ उन्हके संपर्क में आये 5 से 6 लोगो को कोरंटिन किया गया है।

मनसर में आपात व्यवस्थापन समिति द्वारा दो दिन पहिले व्यापारीयो साथ बैठक लेकर 3 दिन मनसंर में जनता कर्फ्यू लगाना ने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था । इस समय प्रमुखता से जिल्हा परिषद सदस्य सतीश डोंगरे, पंचायत समिति रामटेक की सभापति कलाताई ठाकरे, सरपंच योगेश्वरी चोखान्द्रे, व सभी ग्राम पंचायत सदस्य, वैधकीय कर्मचारि, व मनसंर के व्यापारी उपस्थित थे। मंगलवार शाम 5 बजे से 10 जुलाई तक जनता कर्फ्यू जारी रहेगा।

प्रशासन द्वारा मरीज के घर के आस पास का एरिया सील कर कुछ लोगो को कोरंटिन किया गया। इस के साथ मरीज कोरोना की लागन कैसे हुई इसकी जानकारी निकलने की कोशिश की जा रही है।
इस समय जिल्हा परिषद सदस्य सतीश डोंगरे, उपविभागीय अधिकारी जोगेंद्र कटियारे, वैधकीय अधिकारी डॉ अन्तवार, सरपंच योगेश्वरी चोखान्द्रे, उपसरपंच चंद्रपाल नगरे, ग्राम पंचायत सदस्य नंदकिशोर चंदनखेडे , राजेंद्र रामटेक, गणेश नायडू, संतोष बोरिकर, ग्राम विकास अधिकारी जीवन देशमुख, पटवारी प्रतीक कास्टे , रामटेक के थानेदार दिलीप ठाकुर व अन्य तहसील व रामटेक पुलिस के कर्मचारि उपस्थित थे।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …