Breaking News

*वर्धा कोरोना ब्रेकिंग: आर्वी में मिले 5, आज कुल 6* *हॉटस्पॉट बनने की कगार पर है आर्वी और वर्धा जिलें में कोरोना की हॉफ सेंचुरी*

*वर्धा कोरोना ब्रेकिंग: आर्वी में मिले 5, आज कुल 6*

 

*हॉटस्पॉट बनने की कगार पर है आर्वी और वर्धा जिलें में कोरोना की हॉफ सेंचुरी*

वर्धा प्रतिनिधि- विश्वास बांगरे सोबत पंकज रोकड़े

आर्वी –  रामदेवबाबा वार्ड में मिले मरीज,वाशिम के संक्रमित का रिश्तेदार का भी समावेश.

जिलें में कोरोना की हॉफ सेंचुरी, आर्वी के रामदेवबाबा वार्ड में मिले मरीज,वाशिम के संक्रमित का रिश्तेदार का भी समावेश
वर्धा. कोरोना जिले में अपने पाव तेजी से फैला रहा है.मंगलवार को 6 मरीज संक्रमित पाये गये है.जिसमें आर्वी के रामदेवबाबा वार्ड के पांच मरीजों का समावेश है.जिससे जिले में कोरोना ने अपनी हॉफ सेंच्युरी पुरी की है.ज्ञात रहे की, आर्वी के एसडीओ हरिश धार्मिक ने सोमवार को ही दो दिन की संचारबंदी घोषित की थी.

वर्धा व आर्वी में कोरोना संक्रमन तेज होने के कारण यह दोनों शहर जिलें का हॉटस्पॉट बनने की कगार पर है.आर्वी के रामदेवबाबा वार्ड निवासी व्यक्ती संक्रमित पाया गया था.तत्पश्चात उसके परिवार के सदस्यों के स्त्राव लिये गये थे.जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है.

उसके परिवार के दो चाचा, दो चाची समेत चचेरा भाई पॉजीटिव पाया गया है.उसी तरह वाशिम निवासी दो व्यक्ती सोमवार को संक्रमित पाये गये थे.उन में से एक संक्रमित का करीबी रिश्तेदार पॉजीटिव मिला है.जिलें में गत 6 दिनों से रोज पॉजीटिव मरीज मिल रहे है.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …